
सभी को अपनी सरकार में राय देने का और सम्मान पाने का हक: अमेरिकी विदेश मंत्री
Zee News
अमेरिकी विदेश मंत्री का पदभार संभालने के एंटनी ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है. जनवरी में अमेरिका में सत्ता में आने के बाद जो बाइडेन प्रशासन के किसी उच्च पदस्थ अधिकारी की यह तीसरी भारत यात्रा है.
नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने बुधवार को कहा कि सभी लोगों को उनकी सरकार में राय रखने का हक है और वे चाहे जो हों, उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय और अमेरिकी मानवीय गरिमा, अवसरों में समानता, विधि के शासन, धार्मिक स्वतंत्रता समेत मौलिक स्वतंत्रताओं में यकीन रखते हैं. भारतीय नेतृत्व के साथ बैठकों से पहले अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में नागरिक संस्थाओं के सदस्यों को संबोधित करते हुए, ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्धता को साझा करते हैं. यह प्रतिबद्धता द्विपक्षीय संबंधों के आधार का एक हिस्सा है.More Related News
