
'सबको मोनू बनना पड़ेगा' 6 महीने पहले महापंचायत में लगे थे नारे, अब नूंह में हो गया बड़ा दंगा
Zee News
WHO IS MONU MANESAR AKA MOHIT YADAV: बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू मानेसर के सपोर्ट में फरवरी में भी कई हिंदू संगठन सामने आ गए थे. एक बड़ी महापंचायत भी हुई थी. उस महापंचायत में स्थानीय बजरंग दल के नेता मुनीष भारद्वाज ने कहा था- हम सबको मोनू, रिंकू और श्रीकांत बनके यह काम (गोरक्षा) करना पड़ेगा. मजबूत होकर के हिंदू समाज साथ खड़ा हो जाएगा.
नई दिल्ली. हरियाणा के नूंह में हुई बड़ी सांप्रदायिक घटना में मानेसर का नाम सामने आ रहा है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनू का कहना है कि वह घटना के दिन नूंह गया ही नहीं था. मोनू के नाम पर बचे बवाल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मोनू कहा हैं, इसकी जानकारी नहीं है. खट्टर ने कहा कि मोनू को राजस्थान पुलिस भी तलाश कर रही है. हरियाणा पुलिस भी मोनू की तलाश कर रही है.
