)
सबको मूर्ख बना देती है एनाड्रोन का अभय UAV! अब मल्टी-रोल स्ट्राइक स्वार्म के लिए तैयार; भारतीय डिफेंस में नई क्रांति
Zee News
ABHAY UAV: एनाड्रोन का अभय यूएवी दुश्मन राडार को भ्रमित करने का काम करता है. मल्टी-रोल वर्जन MUM-T स्वार्म स्ट्राइक में ताकत बढ़ाएगा.
ABHAY UAV: बेंगलुरु की एनाड्रोन सिस्टम्स ने भारतीय डिफेंस टेक्नोलॉजी में नई क्रांति ला दी है. कंपनी ने अपने प्रमुख एंटी-राडार डेकोय यूएवी, अभय (ABHAY) को समय से तीन महीने पहले ही डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन (DIO) को सौंप दिया है. यह ड्रोन विशेष रूप से दुश्मन के राडार को भ्रमित करने और सेनाओं के महत्वपूर्ण संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है. अभय का मुख्य उद्देश्य दुश्मन की एयर डिफेंस को भटकाना और मुख्य हमले वाले विमान या सैनिकों को सुरक्षित रखना है.
More Related News
