
सपा के कैम्पेन सॉन्ग को भाजपा ने दी चुनौती, लॉन्च किया गाना- ‘योगी जैसा UP में शेर ना कोई’
Zee News
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के कैम्पेन सॉन्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शेर बताया गया है. गाने में कहा जा रहा है कि योगी जैसा यूपी में दूसरा कोई शेर नहीं है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव को केंद्र में रखते हुए दो कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च कर चुकी है. अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका जवाब कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है. ‘योगी जैसा UP में शेर ना कोई’ योगी जी की बेबाक़ छवि पर बना संगीत। देखें, सुने एवं शेयर करें।More Related News
