
सपना चौधरी और रेणुका पवार के 'घूम घाघरा’ डांस वीडियो को मिले इतने करोड़ व्यूज, दर्शकों का जताया शुक्रिया
Zee News
सपना चौधरी का गाना ’घूम घाघरा’ पिछले 27 अगस्त को रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडिया शेयर कर बताया की इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर 1 करोड़ का व्यूज हासिल कर लिया है.
मुंबईः हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के करोड़ों दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर सपना काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियो और तस्वीरें वहां शेयर करती रहती हैं. यूट्यूब पर अकसर लोग उनके डांस और गानों को करोड़ों में व्यूज मिलते हैं. उनके डांस के दीवाने न सिर्फ हरियाणा में हैं बल्कि देश और विदेश में भी हैं. सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो जाते हैं. गुजश्ता दिनों 27 अगस्त को सपना का ‘घूम घाघरा’ वीडियो साॅन्ग रिलीज हुआ था, जो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.More Related News
