
सनी देओल के साथ पहली थ्रिलर फिल्म ला रहे आर बाल्की, बोले- बहुत उत्साहित हूं
NDTV India
सनी देओल (Sunny Deol) को कलाकारों की टुकड़ी में शामिल करने पर बाल्की ने कहा, मैं सनी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, एक अभिनेता जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस बहुत कुछ बताती है.
मशहूर निर्देशक आर बाल्की (R Balki) ने अपनी नई थ्रिलर फिल्म की घोषणा कर दी है. इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. आर बाल्की ने कहा, "महीनों के इंतजार के बाद, मेरे लिए किसी भी चीज की शूटिंग शुरू करना रोमांचक है. और ऐसी शैली में फिल्म बनाना, जिसका मैंने पहले कभी प्रयास नहीं किया है, और भी रोमांचक है. लंबे समय से विचार है, लेकिन इसे लिखने के लिए तैयार नही था, और जबकि यह मूल रूप से एक थ्रिलर है, यह इन चार दमदार कलाकारों पर बहुत अधिक निर्भर करता है. मैं एडिटिंग रूम में आने का और इंतजार नहीं कर सकता."More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












