
सना खान और मुफ्ती अनस की शादी में इस पाकिस्तानी मौलाना का है अहम किरदार, देखिए VIDEO
Zee News
सना खान (Sana Khan) और उनके पति मुफ्ती अनस (Mufti Anas) को अपनी शादी की पूरी कहानी बताते देखा जा सकता है. वो लोगों को बताते हैं कि किस तरह उनकी शादी हुई और सना खान ने बॉलीवुड क्यों छोड़ा.
नई दिल्ली: अचानक बॉलीवुड को अलविदा कहकर गुजरात के मौलाना से शादी करने वाली एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इस वक्त पूरी तरह इस्लामी रंग में रंग चुकी हैं. अब वो इस्लामी सभाओं में लोगों को संबोधित भी करती है. लोगों को संबोधित करते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया देखे जा सकते हैं. साथ ही उनके पति मुफ्ती अनस खान (Mufti Anas Khan) भी इस्लामी सभाओं में हिस्सा लेते हैं.
सना खान (Sana Khan) और उनके पति मुफ्ती अनस (Mufti Anas) को अपनी शादी की पूरी कहानी बताते देखा जा सकता है. वो लोगों को बताते हैं कि किस तरह उनकी शादी हुई और सना खान ने बॉलीवुड क्यों छोड़ा. इन्हीं वीडियो में से एक में मुफ्ती अनस शादी के बारे में बता रहे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी शादी में पाकिस्तान के मौलान तारिक जमील (Maulana Tariq Jameel) का बहुत बड़ा किरदार है.
