
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर, इन स्टार प्लेयर्स ने टूर्नामेंट से अपना नाम लिया वापस
Zee News
IPL 2021: बेयरस्टो हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैं, जबकि डेविड मलान ने पंजाब की तरफ से आईपीएल के पहले फेज में सिर्फ एक मैच खेला था.
नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा फेज शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इस बीच आईपीएल फैंस के लिए एक बुरी खबर आ गई है. दरअसल, इंग्लैंड के दो बड़े खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से नाम वापस ले लिया है. गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है. जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान का आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से नाम वापस लेना सनराइजर्स हेदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए लगड़ा झटका माना जा रहा है. बेयरस्टो हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैं, जबकि डेविड मलान ने पंजाब की तरफ से आईपीएल के पहले फेज में सिर्फ एक मैच खेला था. आईपीएल 2021 के पहला फेज भारत में खेला गया था.More Related News
