
सनकी पिता की करतूत, 2 बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी
Zee News
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ग्रामीणों की सूचना के बाद बलहा गांव के एक घर के कमरे से 2 बच्चों का शव तथा एक व्यक्ति के गले में फंदा लगा शव बरामद किया गया है.
Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के बेनीबाद सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
2 बच्चों के साथ पिता का शव बरामद घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ग्रामीणों की सूचना के बाद बलहा गांव के एक घर के कमरे से 2 बच्चों का शव तथा एक व्यक्ति के गले में फंदा लगा शव बरामद किया गया है.
More Related News
