
सदन में CM योगी ने जमकर छोड़े व्यंग्य वाण, रामगोविंद को दी काले गाजर का हलवा खाने की सलाह
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हमें तो साढ़े चार साल से इंतजार था कि समाजवादी पार्टी किसी युवा और योग्य उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए लाएगी. लेकिन जब विधानसभा के कार्यकाल में छह महीने ही रह गए तो यह काम भी हमें ही करना पड़ा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव (Deputy Speaker Election of UP Assembly) सोमवार को संपन्न हो गया. भाजपा समर्थित सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) 304 वोट पाकर चुनाव जीते और डिप्टी स्पीकर बने. सपा उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा को सिर्फ 60 वोट मिले. इस चुनाव के लिए ही यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था, जो 6 घंटे चला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने इस दौरान अपने संबोधन में विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर व्यंग वाण छोड़े.
सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोड़े खूब व्यंग वाण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हमें तो साढ़े चार साल से इंतजार था कि समाजवादी पार्टी किसी युवा और योग्य उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए लाएगी. लेकिन जब विधानसभा के कार्यकाल में छह महीने ही रह गए तो यह काम भी हमें ही करना पड़ा.'' मुख्यमंत्री योगी ने सदन में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी को सज्जन और संवाद में विश्वास रखने वाला व्यक्ति बताया, साथ ही यह भी कह दिया कि वह दलीय अंतर्विरोधों को झेलने की ताकत नहीं बटोर पाते.
