
सड़क पर जा रही महिला को बदमाशों ने डंडे से पीटा, सामने आई ये बड़ी वजह, देखें Video
Zee News
विदिशा जिले में एक 50 साल की महिला को कुछ लोगों को सरेआम पीटा. मामला जिले के गंजबासौद थाने का है, महिला का नाम पुष्पलता जैन है और वह शहर के पाठशाला क्षेत्र की रहने वाली है.
दिपेश शाह/विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक 50 साल की महिला को कुछ लोगों को सरेआम पीटा. मामला जिले के गंजबासौद थाने का है, महिला का नाम पुष्पलता जैन है और वह शहर के पाठशाला क्षेत्र की रहने वाली है.महिला के साथ हुई ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर पूरे मामले को जांच शुरू कर दी है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल रंग के कपड़े पहने महिला अपने रास्ते जा रही है. तभी पीछे से एक आदमी मोटा डंडा लेकर आता है और महिला को मारने लगता है. जिससे महिला नीचे गिर जाती है. इस बीच वहां खड़ी लड़की ने घटना का वीडियो बना लिया. जब वह महिला को बचाने गई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसे भी चोटें आई.
