
सड़कों पर जारी सियासतः मंत्री ने कहा था- 10 दिन में भरेंगे गड्ढे; कांग्रेस बोली- 15 दिन बाद भी मिलीं सिर्फ बातें
Zee News
इन गड्ढों से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए निगम ने सरकार से 8 करोड़ रुपये की मांग की थी.
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सड़क के गड्ढों को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही. कांग्रेस ने पहले ही सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था. इसी बीच ग्वालियर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने 10 दिन में सड़क ठीक होने का दावा किया. और नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी. मंत्री के अल्टीमेटम को 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया, ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है. BJP केवल बातें करना जानती है कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP केवल बातें करना जानती है. निगम के द्वारा जनता से तमाम तरह के टैक्स वसूले जा रहे हैं, लेकिन उन्हें उस तरह की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. इसी कारण कांग्रेस को मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है.More Related News
