
सट्टे की लत ने बनाया चैन स्नैचर, 5 सितारा होटल का शेफ बन गया शातिर बदमाश
Zee News
Five Star Hotel Chef Became Chain Snatcher: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि साकेत और एम बी (MB) रोड के आसपास झपटमारी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं. इसके बाद पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज पर नजर बनानी शुरू कर दी.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पांच सितारा होटल में काम करने वाले शेफ को चैन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है.आरोपी शेफ का नाम हरीश उर्फ मोनू है. दिल्ली पुलिस आरोपी के पास से छीनी गई चार चैन बरामद की हैं. आरोपी सुबह और शाम सैर (Walk) के लिए निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था.
हरीश इतना शातिर था की जैसे ही वो चैन झपटता था वैसे ही खुद ही चिल्लाकर चोर-चोर, चोर को पकड़ो पकड़ो बोलता हुआ फरार हो जाता था. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस को ये शिकायतें मिल रही थी कि साकेत और एम बी रोड के आसपास पिछले कुछ दिनों से झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं. जिसके बाद पुलिस ने इलाके की CCTV Footage पर नजर बनानी शुरू कर दी. पड़ताल में ये खुलासा हुआ कि एक ही शख्श सभी वारदातों को अंजाम दे रहा था.
