)
सऊदी अरब ने दिया अमेरिका को झटका, F-35 फाइटर जेट डील में की कटौती; खरीदेगा तुर्की से KAAN
Zee News
Saudi Arabia Fighter jet deal: सऊदी अरब एशिया और मिडिल ईस्ट में वायु शक्ति बढ़ाने की रेस में आगे निकलता दिख रहा है. अमेरिका से F-35 की मंजूरी के बाद अब सऊदी तुर्की के पांचवीं पीढ़ी के KAAN फाइटर जेट में निवेश और खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय शक्ति संतुलन बदल सकता है.
Saudi Arabia Fighter jet deal: एशिया में हथियारों की रेस शुरू हो गई है. पूरे एशिया में हर देश विशेष तौर पर अपनी एयरफोर्स को मजबूत करने में लगा हुआ है. जिसमें भारत, पाकिस्तान, चीन प्रमुख देश हैं. हालांकि इन सभी प्रमुख देशों से एक कदम आगे मिडिल ईस्ट का देश सउदी नजर आता है. क्योंकि हाल ही में सउदी अरब को अमेरिका से F-35 फाइटर जेट की डील कर रहा था, जिसकी मंजूरी भी अमेरिका की तरफ से मिल गई है. अब सऊदी अरब ने एक 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने का प्लान बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी तुर्की का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट KAAN खरीदने जा रहा है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
