
सऊदी अरब ने इन 20 देशों के प्रवासी कामगारों पर लगा ट्रैवल बैन हटाया, इनमें भारत भी शामिल
Zee News
पहले सऊदी अरब ने मुल्क भर में कोरोना इंफेक्शन के फैलाव को रोकने के लिए फ़रवरी महीने में करीब 20 देशों के प्रवासी कामगारों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है.
जेद्दा: सऊदी अरब की हुकूमत ने मंगलवार को अपने यहां काम करने वाले बाहरी मज़दूरों के हवाले से बड़ा फैसाल लिया है. सऊदी अरब ने करीब 20 मुल्कों के बाहरी कामगारों पर लगाए गए ट्रैवल बैन को खत्म करने का फैसला किया है. इससे पहले सऊदी अरब ने मुल्क भर में कोरोना इंफेक्शन के फैलाव को रोकने के लिए फ़रवरी महीने में करीब 20 देशों के प्रवासी कामगारों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है. जिन 20 देशों के प्रवासी कामगारों पर ट्रैवल बैन लगा था, इनमें भारत में शामिल था.More Related News
