
संस्कृत के एकमात्र समाचार पत्र ‘सुधर्मा’ के संपादक केवी संपत कुमार का निधन
Zee News
देश-दुनिया के एकमात्र संस्कृत भाषा के एकमात्र समाचार पत्र सुधर्मा के संपादक केवी संपत कुमार का बुधवार को निधन हो गया वो 64 वर्ष के थे.
मैसूर: दुनिया के एकमात्र संस्कृत दैनिक समाचार पत्र 'सुधर्मा' के संपादक के वी संपत कुमार का मैसूर में बुधवार दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. संपत कुमार 64 साल के थे. साल 2020 में हुए थे पद्मश्री से सम्मानित बताया जाता है कि ‘सुधर्मा’ विश्व का एकमात्र दैनिक संस्कृत समाचार पत्र है. संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में योगदान और कई चुनौतियों के बावजूद समाचार पत्र का प्रकाशन जारी रखने के लिए संपत कुमार और उनकी पत्नी के एस जयलक्ष्मी को 2020 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था.More Related News
