)
संसद से होगा SU-57 डील का ऐलान? रक्षा मंत्रालय को मिलने वाले बजट से खुलेगा खेल, सीतारमण देंगी डिफेंस डील को सिग्नल!
Zee News
Hope Budget For SU-57: केंद्रीय बजट 2026-27 भारत की वायु शक्ति के भविष्य को तय कर सकता है. रूस द्वारा SU-57 फाइटर जेट का विशेष ऑफर मिलने के बावजूद फैसला बजट आवंटन पर निर्भर है. बढ़ता खतरा, IAF की कमी और तकनीकी जरूरतें इस डील को बेहद अहम बनाती हैं.
Hope Budget For SU-57: भारत के लिए कल यानी रविवार का दिन साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. पूरे देश की नजरें रविवार को लोकसभा की कार्यवाही पर रहेगी. सीतारमण के कंधों पर भी देश की 140 करोड़ की जनता का कंधों पर बोझ रहेगा. वित्तमंत्री देश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, गरीबों एव सबसे अहम डिफेंस के लिए बजट पेश करेंगी. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा डिफेंस बजट की है. क्योंकि दुश्मनों की तदाद बढ़ रही है. साथ ही भारत को कई बेहतरीन ऑफर भी मिल रहे हैं. ऐसे में इस मौके को भारत को भूनाना चाहिए. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
