
संसद की सुरक्षा भेदने वालों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज, 10 प्वाइंट्स में जानें अब तक क्या-क्या हुआ
Zee News
Parliament Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना हुई. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग विजटर्स गैलरी से सदन में कूदे और नारेबाजी करने लगे. उन्होंने एक केन के जरिए पीले रंग का धुआं भी छोड़ा. हालांकि दोनों को तुरंत काबू कर लिया गया. वहीं संसद के बाहर से भी एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया. मामले में कुल छह लोगों को दबोचा गया है. आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है. अब तक पूरे मामले में क्या हुआ है, जानें 10 प्वाइंट्स मेंः
नई दिल्लीः Parliament Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना हुई. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग विजटर्स गैलरी से सदन में कूदे और नारेबाजी करने लगे. उन्होंने एक केन के जरिए पीले रंग का धुआं भी छोड़ा. हालांकि दोनों को तुरंत काबू कर लिया गया. वहीं संसद के बाहर से भी एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया. मामले में कुल छह लोगों को दबोचा गया है. आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है. अब तक पूरे मामले में क्या हुआ है, जानें 10 प्वाइंट्स मेंः
