
संजय राउत के घर पहुंची ईडी की टीम, जानें 1000 करोड़ के किस घोटाले में फंसे हैं शिवसेना सांसद
Zee News
यह घोटाला मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर का है. यह पात्रा चॉल के नाम से लोकप्रिय है. 2008 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचएडीए) ने इस पुनर्विकास परियोजना पर काम शुरू किया.
मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग (पात्रा चॉल केस) के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के भांडुप स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया जा सकता है. संजय राउत पर 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में शामिल होने का आरोप है.
क्या है ये केस यह घोटाला मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर का है. यह पात्रा चॉल के नाम से लोकप्रिय है. पात्रा चॉल 47 एकड़ में फैला है, जिसमें कुल 672 घर हैं. इसी के पुनर्विकास परियोजना में धांधली के मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय के हाथों में है.
