
संजय दत्त ने शेयर किया ‘केजीएफ 2’ का पोस्टर, इंटेंस रोल में नजर आए प्रकाश राज समेत सभी सितारे
NDTV India
केजीएफ चैप्टर 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं. यह फिल्म केजीएफ की अगली कड़ी है, जिसमें मुख्य रोल में यश और श्रीनिधि शेट्टी नजर आए थे.
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का पोस्टर शेयर किया है. फिल्म का पोस्टर देखने में बड़ा ही दिलचस्प लग रहा है. पोस्टर में फिल्म के सभी सितारे देखे जा सकते हैं. रवीना टंडन, संजय दत्त, यश और प्रकाश राज फिल्म के पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं. सभी का किरदार बड़ा ही इंटेंस लग रहा है और पोस्टर के सामने आने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल और बढ़ गया है. फिल्म का पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












