
संजय दत्त और अजय देवगन से अकेले टकराएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'भुज' और 'शेरशाह' में है मुकाबला
NDTV India
Shershaah vs Bhuj -The Pride of India: शेरशाह, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित बलिदान की कहानी है. फिल्म उनके शौर्य को सेलीब्रेट करती है, और 1999 के कारगिल युद्ध में उनके अमूल्य बलिदान का सम्मान करती है.
Shershaah vs Bhuj - The Pride of India: सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के दिग्गज सितारों संजय दत्त और अजय देवगन से अकेले टकराने के लिए कमर कस चुके हैं. यह टक्कर बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि ओटीटी की दुनिया में होगी. अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 11 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












