श्वेता तिवारी से मंदिरा बेदी तक, 40 के बाद भी कायम है इन TV एक्ट्रेसेस का जलवा, Instagram पर ग्लैमरस लुक से ढा रहीं कहर
AajTak
इनमें से कई एक्ट्रेसेस के बिकिनी लुक्स आज भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए रहते हैं, तो कुछ एक्ट्रेसेस अपने गॉर्जियस और ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों को जीत रही हैं. आइए आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवे बिखेर रही हैं.
'बढ़ती उम्र मानों थम सी गई है...' जी हां, टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं, जो 40 उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन स्टाइल और फैशन के मामले में वो यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. 40 की उम्र पार कर चुकी ये एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग और ग्लैमरस फोटोज से खूब जलवे बिखेर रही हैं. इन एक्ट्रेस का स्टनिंग अवतार और टोंड फिगर देखकर आप खुद भी हैरान हो जाएंगे कि क्या वाकई ये एक्ट्रेसेस 40 साल की हो चुकी हैं?