
श्रीलंका में LTTE को फिर से खड़ा करने की साजिश, NIA ने तमिल नाडु से गिरफ्तार किया एक आतंकी
Zee News
श्रीलंका (Sri Lanka) में लिट्टे (LTTE) को फिर से जिंदा करने की कोशिशें हो रही हैं. इसके लिए ड्रग्स के जरिए रकम जुटाई जा रही है, जिससे हथियार खरीदकर फिर से लडाई शुरू की जा सके.
नई दिल्ली: श्रीलंका (Sri Lanka) में लिट्टे (LTTE) को फिर से जिंदा करने की कोशिशें हो रही हैं. NIA ने लिट्टे के आतंकी को गिरफ्तार किया है. वह भारत में रह कर पाकिस्तान से श्रीलंका में ड्रग्स और हथियार भिजवाने में जुटा था. जिससे लिट्टे को फिर जिंदा किया जा सके.
सूत्रों के मुताबिक NCB ने इसी साल 18 मार्च को केरल में Vizhinjam के पास अरब सागर (Vizhinjam Arms case of Kerala ) में एक बोट पकड़ी थी. उस बोट में 6 श्रीलंका (Sri Lanka) के नागरिक सवार थे. उनकी तलाशी लेने पर 300 किलो ड्रग्स और 5 AK-47 राइफल और 9MM पिस्टल की 1000 गोलियां बरामद हुई थीं.
More Related News
