
श्रीलंका में भारतीय टीम का क्वारंटीन पीरियड खत्म, स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे सभी खिलाड़ी
ABP News
शिखर धवन की अगुआई में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने गुरुवार को तीन दिन का अपना अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड खत्म कर लिया. इसके बाद सभी खिलाड़ी एक साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए.
शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. यहां टीम इंडिया ने आज अपना तीन दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड भी पूरा कर लिया. इसके बाद सभी खिलाड़ी एक साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए. बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसका फोटो शेयर किया. भारतीय टीम के खिलाड़ी आज क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे. सभी ने एक साथ खूब मस्ती की. इस दौरान कप्तान शिखर धवन और उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार भी उनका पूरा साथ देते दिखे.More Related News













