
श्रीलंका ने अवामी मकामात पर नकाब पहनने पर लगाई पाबंदी, पाकिस्तना ने दिया ये बयान
Zee News
इससे पहले मार्च के महीने में श्रीलंका के वज़ीरे दिफ़ा सरत वीरसेकरा ने बुर्का और नकाब पर पांबदी लगाने किए कैबिनेट को एक प्रोपोज़ल भेजा था.
कोलंबो: पड़ोसी मुल्क श्रीलंका की कैबिनेट ने कौमी सलामती का हवाला देते हुए अवामी मकामात पर तमामल तरह के नकाब पहनने पर पाबंदी लगा दी. श्रीलंका की कैबिनेट ने कहा है कि तमाम तरह के नकाब कौमी तहफ्फुज़ के लिए खतरा है, इसलिए इस पर पाबंदी लगाई जाती है. इसके तहत तमाम तरह के बुर्का और नकाब शामिल होंगे. इससे पहले मार्च के महीने में श्रीलंका के वज़ीरे दिफ़ा सरत वीरसेकरा ने बुर्का और नकाब पर पांबदी लगाने किए कैबिनेट को एक प्रोपोज़ल भेजा था, आज कैबिनेट ने उसी प्रोपोज़ल को मंज़ूरी देते हुए अवामी मकामात बुर्का और नकाब पहनने पर पांबदी लगा दी.More Related News
