
श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर|
Zee News
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस बार हमला श्रीनगर पुलिस टीम पर किया गया है. बताया जा रहा है कि हमले के बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है. हमला श्रीनगर के रामबाग में हुआ है. पुलिस कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया है हालांकि दूसरा आतंकी भागने में कामयाब रहा. आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.
More Related News
