
शौचालय के गड्ढे की सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत
Zee News
शौचालय के गड्ढे की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई.
आगरा: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शौचालय के गड्ढे की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, एक युवक सफाई करने शौचालय के गड्ढे में उतरा था. गड्ढे में जहरीली गैस बनी थी. जिसके चलते युवक बेहोश हो गया. वहीं युवक को बचाने के लिए 4 लोग उस गड्ढे में उतरे जिसके बाद वो चारों भी बेहोश हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां सभी की मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. डीएम आगरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मृतक परिजनों को 2-2 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा. मृतक सोनू को मृतक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख अतिरिक्त मुआवज़ा मिलेगा.More Related News
