)
शेरलॉक होम्स से लेकर ब्योमकेश बक्शी के हैं फैन, तो आप भी ऐसे बन सकते हैं प्राइवेट जासूस!
Zee News
Private Detective Job: भारत में प्राइवेट डिटेक्टिव का पेशा आम नहीं है. पेरेंट्स अपने बच्चों को शुरू से ही डॉक्टर-इंजीनियर जैसे प्रोफेशन के लिए तैयार करते हैं. लेकिन कभी उन्हें बताते ही नहीं कि जासूस की भी नौकरी होती है. लिहाजा, बेहद कम लोग इस पेशे को चुनते हैं.
नई दिल्ली: Private Detective Job: बचपन में ब्योमकेश बक्शी या डिटेक्टिव करण जैसे शो देखने पर जासूसी दुनिया बेहद रोचक लगती थी. बड़े होकर ऐसा ही बनना है... हर किसी के मन में ये बात आती ही होगी. लेकिन बड़े होते-होते पता लगता है कि इस मजेदार चीज को पेशा बनाना बेहद मुश्किल है. इसके लिए ना कोई कोर्स होता है और ना ही कोई डिग्री. आसपास के चाचा, ताऊ या भैया भी इस प्रोफेशन में नहीं है. फिर जासूस बना कैसे जाए, ऐसी पशोपेश में लोग इसे प्रोफेशन के तौर पर देखना ही छोड़ देते हैं.
More Related News
