
शूटर दादी के नाम पर नोएडा का शूटिंग रेंज, फिल्म में मचाया था धमाल
NDTV India
इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखा था. उन्होंने नोएडा स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का नाम ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर के नाम पर रखने की अपील की थी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा की शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर के नाम पर रखने का फैसला किया है.नोएडा के सेक्टर 21-ए की निशानेबाजी रेंज को अब मशहूर शूटर और महिला सशक्तीकरण के प्रतीक चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेज परिसर का नामकरण यूपी सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के मुताबिक मातृशक्ति को नमन करने से जुड़ा है.











