
शिवसेना MLA Pratap Sarnaik ने CM उद्धव को लिखा पत्र- 'PM मोदी के करीब आने में ही फायदा'
Zee News
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक (Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik) ने पत्र में लिखा है, अगर आप पीएम मोदी के करीब आए तो रविंद्र वायकर, अनिल परब, प्रताप सरनाइक जैसे नेताओं और उनके परिवारों की पीड़ा समाप्त हो जाएगी.
मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर 'लेटर बम' फटा है. शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक (Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को एक पत्र लिखा है. प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में सीएम उद्धव ठाकरे से बीजेपी से हाथ मिलाने की अपील की गई है. शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक (Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को पत्र में लिखा है, 'एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) को अपना मुख्यमंत्री चाहिए.' उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है और एनसीपी शिवसेना से नेताओं को तोड़ रही है. इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि एनसीपी को केंद्र से परोक्ष समर्थन प्राप्त है क्योंकि एनसीपी नेताओं के पीछे कोई सेंट्रल एजेंसी नहीं लगी है.More Related News
