
शिल्पा शेट्टी ने की संजू बाबा के स्टाइल में चलने की कोशिश, VIDEO हो रहा है वायरल
Zee News
अभी हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सुपर डांसर चैप्टर 4 में संजू बाबा शिरकत करेंगे. इस प्रोग्राम का अभी एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी को संजय दत्त के स्टाइल में वॉक करते हुए भी देखा जा रहा है.
नई दिल्लीः बाॅलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त की स्टाइल काफी इम्प्रैसिव है, खासकर उनके बोलने और चलने का तरीका. उनके बोलने को लेकर कई कमेडियन उनकी काॅपी करते हैं. उनके चलने का स्टाइल भी काफी लोग फाॅलो करते हैं. अभी हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सुपर डांसर चैप्टर 4 में संजू बाबा शिरकत करेंगे. शनिवार और रविवार को राज आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट पर यह प्रोग्राम दिखाया जाएगा. इस प्रोग्राम का अभी एक प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो में जहां दो कंटेस्टेंट्स को संजू के गानों पर डांस करते देखा जा रहा है वहीं शिल्पा शेट्टी को संजय दत्त के स्टाइल में वॉक करते हुए भी देखा जा रहा है. सुपर डांसर चैप्टर 4 का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.More Related News
