
शिक्षा मंत्री को VC के हिंदी शब्द ‘कुलपति’ में नहीं झलकता है अपनापन, नाम बदलकर करेंगे ‘कुलगुरु’
Zee News
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया जाएगा.
भोपालः मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति पद का हिंदी नाम ‘‘कुलपति’’ से बदलकर ‘‘कुलगुरु’’ करने पर विचार कर रही है. यादव ने पत्रकारों के साथ वीडियो संवाद के दौरान कहा कि जिला कलेक्टर को हिंदी में जिलाधीश कहा जाता था और यह शब्द एक राजा की तरह लगता था. उन्होंने कहा कि अगर हम कुलगुरु कहते हैं तो यह कुलपति से अधिक अपना लगता है. उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने कुलपति का नाम हिंदी में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा की है. मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया जाएगा प्रस्ताव यादव ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया जाएगा. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो प्रस्ताव को लागू किया जाएगा. उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मध्यप्रदेश में आठ पारंपरिक विश्वविद्यालय हैं. इसके अलावा एक अलग अधिनियम के तहत और अन्य विभागों द्वारा 17 विश्वविद्यालय (पत्रकारिता, इंजीनियरिंग और खुले पाठ्यक्रमों सहित) स्थापित किए गए हैं.More Related News
