
शिक्षक संघ का दावा गलत, चुनावी ड्यूटी में 1621 नहीं सिर्फ 3 शिक्षकों की मौत हुई: यूपी सरकार
Zee News
बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया कि जिलाधिकारियों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के मुताकि अभी तक तीन शिक्षकों की मृत्यु की प्रमाणित सूचना मिली है. मृतकों के परिवारीजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा.
लखनऊ: शिक्षक संघ का दावा है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी में लगे 1621 शिक्षकों की मौत हुई. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने इन आंकड़ों को झूठा बताया है. राज्य सरकार के मुताबिक हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान सिर्फ 3 शिक्षकों की मृत्यु हुई है.More Related News
