
शिक्षक को 23 साल में मिली 36 लाख सैलरी, जब लोकायुक्त ने रेड मारी तो निकला इतने करोड़ का मालिक, 11 घंटे चली कार्रवाई
Zee News
23 साल में 36 लाख सैलरी पाने वाला शिक्षक करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है.
भोपाल: भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बैतूल के एक प्राइमरी शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान शिक्षक के घर में मिले दस्तावेजों को देख पुलिस भी हैरान रह गई. 23 साल में 36 लाख सैलरी पाने वाला शिक्षक करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ठिकानों पर हुई कार्रवाई में 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली मंगलवार सुबह 7 बजे लोकायुक्त पुलिस टीम ने भोपाल के मिनाल और बैतूल की एमजीएम कॉलोनी बगडोना स्थित शिक्षक के निवास पर एक साथ छापा मारा था. दोनों जगहों से एक लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद की गई है, जबकि एक बैंक लॉकर की जानकारी भी पुलिस को मिली है. इसके अलावा करीब 25 संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं.More Related News
