शिकागो: घर में झगड़े के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत, चार घायल
Zee News
अमेरिका में शिकागो के एंगलवुड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़ितों की जानकारी का खुलासा नहीं पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई.
शिकागो: अमेरिका में शिकागो के एंगलवुड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई. इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है. माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था. जान गंवाने वाली महिलाओं की उम्र एवं पहचान का खुलासा नहीं किया गया है.More Related News