
शाहरुख खान के बेटे के लिए राहत की खबर, अब कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी NCB
Zee News
CB ने अदालत से आर्यन को 5 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेजने की मांग की थी मगर कोर्ट ने उन्हें सिर्फ एक दिन की कस्टडी दी.
मुंबई: ड्रग्स केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एक बड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रविवार को कहा कि वह कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में उसकी और हिरासत की मांग नहीं करेगा. इससे पहले रविवार को मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान को एक दिन के लिए NCB की हिरासत में भेज दिया था.
गौरतलब है कि सोमवार को जब आर्यन खान को अदालती हिरासत में भेजा जाएगा, उसके वकील उसकी जमानत के लिए आवेदन करेंगे. अब ये माना जा रहा है कि आर्यन खान को जमानत मिलना तय है. NCB ने अदालत से आर्यन को 5 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेजने की मांग की थी मगर कोर्ट ने उन्हें सिर्फ एक दिन की कस्टडी दी.
