
शाहजहांपुर: आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Zee News
गुप्ता ने एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे जो उन्हें लगातार परेशान कर रहा था जिसके चलते उनका पूरा परिवार तनाव में रहने लगा.
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के चलते परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और ऊपर से जिस व्यक्ति से रुपये उधार लिए थे, वह उन्हें काफी परेशान कर रहा था. पुलिस अधीक्षक एस. आनंद में सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कच्चे कटरा मोहल्ले में रहने वाले अखिलेश गुप्ता (42), उनकी पत्नी रिशु गुप्ता (39), बेटे शिवांग (12) और बेटी हर्षिता (10) के शव उनके घर में लटके मिले. उन्होंने बताया कि अखिलेश दवाइयों से जुड़ा का काम करते थे. आज उनके किसी परिचित ने इन्हें फोन किया. कोई जवाब न मिलने पर वह अखिलेश के घर गया तो वहां का दृश्य देखकर उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर एक पत्र भी मिला है जिसमें आर्थिक तंगी एवं कर्ज से परेशान होने के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी है.More Related News
