
शार्ट्स पहनने पर एक्जाम देने से रोका तो पर्दा लपेटकर दिया इंतहान; चौकाने वाला है मामला
Zee News
Assam: 19-year-old in shorts made to take exam wrapped in curtain: छात्रा ने कहा, 'बहस के बाद पर्यवेक्षक ने मेरे पिता को पैंट लाने को कहा. लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके, तभी दो लड़कियां पर्दा लाईं और मुझे लपेटने को कहा. ये मेरे जिंदगी का सबसे अपमानजनक अनुभव था.'
गुवाहाटी: असम (Assam) में शार्ट्स पहनने की वजह से एक लड़की को परीक्षा केंद्र (Examination Center) में जाने नहीं दिया गया. इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल रोक के बाद छात्रा ने अपने पैरों के चारों ओर पर्दा लपेटा और आखिरकार इस तरह अपना इंतहान दिया. मामला सोनितपुर जिले के चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटनाक्रम 15 सितंबर को सामने आया था.
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल की छात्रा असम कृषि विश्वविद्यालय (AAU) द्वारा आयोजित परीक्षा का एंट्रेंस एक्जाम देने तेजपुर के इस सेंटर पर पहुंची थी. छात्रा के मुताबिक उसे कैंपस में एंट्री लेते वक्त नहीं रोका गया लेकिन जब वह अपने रोल नंबर के हिसाब से निर्धारित हॉल में प्रवेश करने जा रही थी तभी वहां मौजूद एक पर्यवेक्षक ने उसे कुछ देर बाहर इंतजार करने के लिए कहा.
