
शायर Munawwar Rana को जेल जाना ही होगा! HC ने गिरफ्तारी पर नहीं लगाई रोक
Zee News
Munawwar Rana Case: कोर्ट ने मुकदमें में राहत देने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है. मुनव्वर ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की थी. वाल्मीकि समज के नेता पीएल भारती ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.
लखनऊः Munawwar Rana Case: शायर मुन्नवर राना ( Munawwar Rana) को जेल जाना ही पड़ सकता है. उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुनव्वर राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की थी. जिसके बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट में केस भी दर्ज किया गया है. इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी तय है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी इस प्रकरण में राना को राहत नहीं दी है. कोर्ट ने एफआइआर रद कराने के साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाने से साफ इन्कार कर दिया है. 21 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा दरअसल, इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने मुकदमे में राहत देने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है. मुनव्वर ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की थी. वाल्मीकि समज के नेता पीएल भारती ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.More Related News
