
शायर मुनव्वर राना के बेटे पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली
Zee News
पुलिस ने उनका बयान दर्ज करके बदमाशों की तलाश तेज कर दी है. तबरेज का जमीनों का काम है, लेकिन उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है.
रायबरेली: अन्तरराष्ट्रीय मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चलाकर कत्ल करने की कोशिश की, गनीमत रही कि गोलियां तबरेज की कार पर लगीं और वे बाल-बाल बच गए. ये घटन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला चौराहे के करीब सोमवार की शाम हुई. शहर की सरहदों की सील कर पुलिस हमलावरों की तलाश में मसरूफ है. गौरतलब है कि शायर मुन्नवर राना मूल रूप से रायबरेली के रहने वालें हैं और लम्बे समय से लखनऊ में रह रहे हैं. तबरेज भी वहीं रहते हैं. दो दिन पहले ही तबरेज़ किसी काम के लिए रायबरेली गए थे और आज शाम जब वे अपनी गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे तभी त्रिपुला स्थित पेट्रोल टंकी पर सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए.More Related News
