
शादियों में 100 लोगों की पाबंदी खत्म, लेकिन माननी होगी यह शर्त, खुले में रामलीला भी हो सकेगी
Zee News
अब कार्यक्रम स्थल की क्षमता के हिसाब से मेहमान बुलाए जा सकेंगे. इस दौरान प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद योगी सरकार ने रियायतें देनी शुरू कर दी हैं. इसी के तहत मंगलवार को सरकार ने अब खुले में होने वाले शादी समारोह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है. हालांकि, इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसके साथ ही 100 लोगों की पाबंदी भी खत्म कर दी गई है.
जारी निर्देश के मुताबिक, अब कार्यक्रम स्थल की क्षमता के हिसाब से मेहमान बुलाए जा सकेंगे. इस दौरान प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी. यह फैसला मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में लिया गया है.
More Related News
