
शर्मनाक! झुंझुनूं में नाना ने हैवानियत की हद की पार, ढाई साल की बच्ची का किया दुष्कर्म
Zee News
Jhunjhunu: घटना रविवार दिन में करीब 3 से 4 बजे के बीच की है. बच्ची घर पर थी. बाकी सदस्य इधर-उधर थे. इस दौरान बच्ची की मां का मामा घर में आ गया. बच्ची को अकेली देखकर दुष्कर्म किया.
Jhunjhunu: झुंझुनूं में दुषकर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां के नवलगढ़ क्षेत्र में एक ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसमें आरोपी बच्ची की मां का मामा (रिश्ते में नाना) है. इस कारण परिवार ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया. इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार की काउंसलिंग की. इसके बाद बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दी. घटना रविवार दिन में करीब 3 से 4 बजे के बीच की है. बच्ची घर पर थी. बाकी सदस्य इधर-उधर थे. इस दौरान बच्ची की मां का मामा घर में आ गया. बच्ची को अकेली देखकर दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी बच्ची के रोने पर उसे छोड़कर भाग गया. वहीं, परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली.More Related News
