
शर्मनाक! कटिहार में मासूम लड़की की बेरहमी से हत्या, हैवानों ने निकाल दी आंखें, FIR दर्ज
Zee News
Katihar News: ग्रामीण मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका जता रहे हैं.
Katihar: बिहार के कटिहार से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां घर से निकली मासूम लड़की का दो दिनों बाद मक्के के खेत से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है. ग्रामीण मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका जता रहे हैं. स्थानीय किसानों की सूचना के बाद जांच के लिए मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त की. जानकारी के अनुसार, बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर शंकरगंज गांव की ये वारदात है. 26 मई की शाम को लड़की घर से निकली थी.More Related News
