शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए कैसे करना चाहिए ताड़ासन, जानें इसके अन्य फायदे
Zee News
Tadasana Benefits: अक्सर पेरेंट्स को अपने बच्चों की लंबाई की चिंता रहती है, इसके उपाय के लिए ताड़ासन काफी असरदार हो सकता है। आइए ताड़ासन के सभी फायदे जानते हैं...
ताड़ासन करने के लिए आपको योगा में पारंगत होना जरूरी नहीं है। इसका अभ्यास कोई भी कर सकता है। यह योग का एक बुनियादी आसन है, जिससे शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ताड़ासन यानी माउंटेन पोज (Mountain Pose) को करना भी काफी आसान है और इसे करने से शरीर को ज्यादा थकावट भी महसूस नहीं होती है। यह आसन बच्चों या किशोरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक कद बढ़ाया जा सकता है। आइए, इसे करने का सही तरीका और अन्य फायदे जानते हैं। ये भी पढ़ें:More Related News