
शराब पीने पर युवक का चालान कटने से खफा हुईं कांग्रेस विधायक, थाने में धरने पर बैठीं; VIDEO वायरल
Zee News
Congress MLA Meena Kanwar: कांग्रेस विधायक मीना कंवर का कहना है कि बच्चे हैं थोड़ी बहुत पी ली तो क्या हुआ? उन्होंने थाने में पुलिस वालों से बहस भी की. बाद में डीसीपी को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा.
जोधपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पुलिस (Police) ने एक युवक का चालान काट दिया. ये बात कांग्रेस (Congress) की एक महिला विधायक को नागवार गुजरी और वो पुलिस स्टेशन में ही धरने (MLA Protest In Police Station) पर बैठ गईं. विधायक मीना कंवर (Meena Kanwar) ने कहा कि कोई बात नहीं, बच्चे हैं थोड़ा बहुत पी लिया तो क्या गुनाह किया? थाने में कांग्रेस विधायक का हंगामा, रिश्तेदार का चालान कटने से गुस्साए |
बता दें कि कांग्रेस विधायक (Congress MLA) मीना कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरगढ़ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक मीना कंवर अपने पति उम्मेद सिंह चंपावत (Ummed Singh Champawat) के साथ धरने पर बैठी हैं. दरअसल धरने के पीछे की वजह पुलिस का चालान काटना बताया जा रहा है.
