
शराब के मूल्य पर छूट बंद करने के आदेश पर रोक लगाने की याचिकाएं खारिज
Zee News
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर किसी तरह की छूट पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया.
नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर किसी तरह की छूट पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया.
'शराब की बोतल पर छूट अनुचित' अदालत ने कहा कि शराब की बोतल छूट के साथ बेचना कोई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि प्रतिस्पर्धा विरोधी है, जो स्पष्ट रूप से अनुचित है. उसने दिल्ली सरकार के वकील की इस दलील से सहमति जताई कि शराब के एमआरपी पर छूट खत्म करने के दिल्ली आबकारी आयुक्त के 28 फरवरी के आदेश पर किसी तरह की रोक से बाजार में स्थिति खराब होगी.
