
शराब के नशे में SHO ने की नाबालिग के साथ छेड़छाड़, SP ने किया निलंबित
Zee News
आरोपित थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में पीड़िता को अपनी गाड़ी में बिठाने की भी कोशिश की, जिसके बाद लड़की के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए.
Katihar: बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धूचक मोहल्ले में शराब के नशे में धुत एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने स्थानीय 9 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की.
जानकारी के अनुसार, आरोपित थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में पीड़िता को अपनी गाड़ी में बिठाने की भी कोशिश की, जिसके बाद लड़की के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की.
More Related News
