
शराब की दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
Zee News
रतलाम में रविवार रात शराब की दुकान के बाहर जमकर मारपीट हुई. सोमवार की सुबह जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और मीडिया ने पुलिस थाने में फोन घुमाया. तब जाकर पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई शुरू की.
चंद्रशेखर सोलंकी/रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शराब की दुकान के बाहर मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो नामली में स्थित एक शराब दुकान के बाहर का है. जिसमें कई लोग शराब की दुकान के बाहर मारपीट कर रहे हैं और कई अंदर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग शराब की दुकान से लोगों को निकाल-निकाल कर लाठी डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं. इतना हंगामा होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
पुलिस को नहीं कोई खबर यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है. सोमवार की सुबह जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और मीडिया ने पुलिस थाने में फोन घुमाया. तब जाकर पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई शुरू की.
