
शरद पवार के घर लगा सियासी विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, इम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Zee News
बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने सोमवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी.
नई दिल्ली: एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) ने मंगलवार को तमाम विपक्षी पार्टियों की मीटिंग बुलाई. यह मीटिंग दिल्ली मौजूद उनकी रिहाइशगाह 6 जनपथ पर कुछ ही देर में शुरू होगी. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मौजूदा सियासी हालात को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा साल 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है. बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने सोमवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस महीने में इन दोनों की यह दूसरी मुलाकात थी. विपक्षी नेताओं की मुलाकात से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से दो बार मुलाकात करना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस मीटिंग में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है.More Related News
