
शख्स ने डेवलप की ऐसी टेक्नीक, गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा!
Zee News
Mileage Booster: हैदराबाद के एक टेक्नीशियन ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के उद्देश्य से गाड़ियों के लिए एक माइलेज बूस्टर तैयार किया है जो ईंधन बचाने के साथ ही गाड़ी को 5 तरीके के फायदा पहुंचाता है.
हैदराबाद: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है. ऐसे में लोगों को ऐसे विकल्प की तलाश है जो इस महंगाई की मार को कम कर सके. इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल एक विकल्प हैं, लेकिन फिलहाल इनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि हर कोई इन्हें नहीं खरीद सकता. इस बीच हैदराबाद के एक टेक्नीशियन ने गाड़ियों के लिए एक माइलेज बूस्टर (Mileage Booster) तैयार कर लिया है. ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है और ईंधन बचाने में मदद करता है. डेविड एशकोल (David Eshkol), चीफ टेक्नोलॉजिस्ट और 5M माइलेज बूस्ट के डेवलपर, इनोवेशन क्षेत्र में काफी समय से काम कर रहे हैं. खासतौर पर कार्बन इमिशन को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए उन्होंने 5M माइलेज बूस्ट विकसित किया.More Related News
